Rajasthan Agriculture Supervisor Answer Key 2026 PDF Download
मैंने अपने सभी भाई-बहनों के लिए प्रश्नपत्र हल कर दिया है।
साल्व्ड पेपर आ गया है नीचे देख लो

Agriculture Supervisor Answer Key: Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) has been released answer key in PDF on 29 April 2026 for recruitment to the post of Agriculture Supervisor for 1100 vacancies under Agriculture Department of Rajasthan. All eligible candidates can download Agriculture supervisor Exam 2026 answer key online at RSSB official website https://rssb.rajasthan.gov.in/answerkeys for Agriculture Supervisor recruitment 2026 in RSSB.
Agriculture Supervisor Exam Paper : Solved in Hindi & English
Q.1. निम्नलिखित में से कौन से रोग जीवाणुओं (बैक्टीरियां) द्वारा होते हैं ?
(a) खुरपका मुंहपका (फुट एंड माउथ) रोग
(b) रिंडरपेस्ट रोग
(c) ब्लैक क्वार्टर रोग
(d) जॉन्स रोग
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (c) और (d)
(B) (a) और (d)
(C) (a) और (b)
(D) (b) और (c)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) (c) और (d)
Q.2. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें :
| सूची-I (पर्यटक केन्द्र) | सूची-II (जिला) |
|---|---|
| (a) सिलिसेढ़ झील | (i) उदयपुर |
| (b) ऋषभदेव | (ii) अलवर |
| (c) कुम्भलगढ़ | (iii) पाली |
| (d) रणकपुर | (iv) राजसमंद |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(iv)
(B) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(iii)
(C) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(D) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(iii)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(iii)
Q.3. कौन सी राजस्थान की एकमात्र सदानीरा / वर्षवाही नदी है ?
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) बाणगंगा
(B) साबरमती
(C) चम्बल
(D) लूणी
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) चम्बल
Q.4. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें (रोगों को उनके कारक जीवों से सुमेलित कीजिए) :
| सूची-I (रोग) | सूची-II (कारक जीव) |
|---|---|
| (a) क्यू. फिवर | (i) विब्रियो कॉलरी |
| (b) हैजा (कोल्लेरा) | (ii) साल्मोनेला टाइफी |
| (c) टाइफॉइड | (iii) कॉक्सिएला बरनेती |
| (d) ट्यूबरकुलोसिस | (iv) माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(iv)
(B) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iv)
(C) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(D) (a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iv)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (B) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iv)
Q.5. फलों को संरक्षी आहार क्यों कहा जाता है ?
(a) ये मृदा निम्नीकरण को रोकते हैं।
(b) ये छाया प्रदान करते हैं।
(c) किसान फूलों की फसलों से अधिक आय अर्जित कर सकते हैं।
(d) ये विटामिन और प्रतिऑक्सीकारक (एंटीऑक्सीडेंट) से भरे होते हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (c)
(B) (d)
(C) (a) और (b)
(D) (a) और (c)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (B) (d)
Q.6. नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R के रूप में :
अभिकथन A : हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता जगत सिंह II (द्वितीय) द्वारा की गई थी।
कारण R : हुरडा सम्मेलन राजस्थान के विभिन्न शासकों के मध्य एकता बनाए रखने का सफल प्रयास था ।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(B) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(C) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(D) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (B) A सही नहीं है लेकिन R सही है
Q.7. नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R के रूप में :
अभिकथन A : फलों के रस का पास्तेरीकरण उनकी भंडारण गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए किया जाता है।
कारण R : पास्तेरीकरण फल के रस में उपस्थित हानिकारक सूक्ष्मजीवों को मार देता है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(B) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(C) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(D) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
Q.8. निम्नलिखित उत्पादों को उनकी टी.एस.एस. की मात्रा के अनुसार आरोही क्रम में व्यवस्थित करें :
(a) जैली
(b) जैम
(c) स्क्वाश
(d) फल का रस
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (d), (c), (a), (b)
(B) (d), (c), (b), (a)
(C) (d), (b), (c), (a)
(D) (a), (b), (c), (d)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) (d), (c), (a), (b)
Q.9. निम्नलिखित जिलों को (जनगणना, 2011) के अनुसार जनजातीय आबादी के संकेन्द्रण के आधार पर अवरोही क्रम में व्यवस्थित करें :
(a) उदयपुर
(b) बांसवाड़ा
(c) डूंगरपुर
(d) प्रतापगढ़
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (c), (d), (a), (b)
(B) (d), (a), (b), (c)
(C) (a), (b), (c), (d)
(D) (b), (c), (d), (a)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) – (b), (c), (d), (a)
Q.10. निम्नलिखित में से कौन सी क्रांति उद्यान कृषि के प्रोत्साहन से संबंधित है?
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) श्वेत क्रांति
(B) इंद्रधनुषी (रेनबो) क्रांति
(C) हरित क्रांति
(D) सुनहरी (गोल्डन) क्रांति
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) सुनहरी (गोल्डन) क्रांति
Q.11. निम्नलिखित में से कौन सी प्रचलित सब्जियां सोलेनेसी कुल की सदस्य हैं?
(a) कैसावा
(b) आलू
(c) टमाटर
(d) बैंगन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a), (b) और (d)
(B) (b) और (d)
(C) (a), (b) और (c)
(D) (b), (c) और (d)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) (b), (c) और (d)
Q.12. नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R के रूप में :
अभिकथन A : बेर के वृक्ष में अत्यधिक छंटाई की जाती है जो नई शाखाओं की वृद्धि को सुगम बनाती है।
कारण R : राजस्थान में बेर के वृक्षों की छंटाई के लिए श्रेष्ठ समय दिसंबर से जनवरी है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(B) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(C) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(D) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
Q.13. परिरक्षण के लिए सब्जियों के शुष्कन के योजना लेख (शेडयूल) को सही अनुक्रम में व्यवस्थित कीजिए :
(a) उबलते पानी में धवलन (ब्लांचिंग)
(b) कच्चे माल (अपरिकृत सामग्री) को तैयार करना
(c) 0.5% के.एम.एस. विलयन में सल्फाइटीकरण
(d) सब्जियों को डिब्बे में भरना (कैनिंग)
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (c), (b), (a), (d)
(B) (c), (a), (b), (d)
(C) (a), (b), (c), (d)
(D) (b), (a), (c), (d)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) (b), (a), (c), (d)
Q.14. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें :
| सूची-I (तापीय विद्युत परियोजना) | सूची-II (जिला/क्षेत्र) |
|---|---|
| (a) सूरतगढ़ | (i) झालावाड़ |
| (b) छाबड़ा | (ii) बीकानेर |
| (c) कालीसिंध | (iii) गंगानगर |
| (d) गुरहा/गुढ़ा | (iv) बारां |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(ii), (d)-(i)
(B) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
(C) (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
(D) (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(ii)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (B) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
Q.15. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें : (विटामिनों की कमी से होने वाले रोगों से सुमेलित कीजिए)
| सूची-I (विटामिन की कमी) | सूची-II (रोग) |
|---|---|
| (a) विटामिन ए की कमी | (i) पैलेग्रा |
| (b) विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी | (ii) युवा पशुओं में रिकैट्स |
| (c) विटामिन सी की कमी | (iii) जीरोफ्थैल्मिया, रतौंधी |
| (d) विटामिन डी की कमी | (iv) स्कर्वी |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iv)
(B) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(ii)
(C) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(D) (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (B) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(ii)
Q.16. नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R के रूप में :
अभिकथन A : राजस्थान के खनिज संसाधन विविध हैं तथा विभिन्न प्रदेशों में वितरित हैं।
कारण R : राजस्थान देश में कैल्साइट का अग्रणी उत्पादक है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(B) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(C) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(D) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
Q.17. केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं ?
(a) यह स्थान पक्षियों के स्वर्ग के रूप से जाना जाता है।
(b) इसे 1981 में संरक्षित पक्षी अभ्यारण्य घोषित किया गया था।
(c) यह एक विश्व विरासत स्थल भी है।
(d) इसे 1985 में रामसर स्थल के रूप में अधिसूचित किया गया था।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a) और (d)
(B) (a) और (c)
(C) (a), (c) और (d)
(D) (b), (c) और (d)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) (a), (c) और (d)
Q.18. टंगस्टन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं ?
(a) यह एक अति सामान्य खनिज है जिसकी कोई रणनीतिक महत्ता नहीं है।
(b) टंगस्टन को वोलफ्रेमाइट अयस्क से प्राप्त किया जाता है।
(c) यह मुख्यतया ग्रेनाईट तथा पैगमेटाइट चट्टानों में पाया जाता है।
(d) मुख्य निक्षेप भीलवाड़ा और अलवर जिले में पाये जाते हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (b) और (c)
(B) (c) और (d)
(C) (a) और (b)
(D) (a) और (d)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) (b) और (c)
Q.19. नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R के रूप में :
अभिकथन A : राजस्थान में अधिकांश आधुनिक सूती वस्त्र मिलें सरकार की सहायता के बिना स्थापित की गई हैं।
कारण R : सूती वस्त्र राजस्थान का परंपरागत और प्राचीन उद्योग है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(B) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(C) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(D) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (B) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
Q.20. जैव उर्वरक उत्पादन के निम्नलिखित चरणों को सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए :
(a) जैव उर्वरकों को पैक करना
(b) यूष संवर्ध (ब्रॉथ कल्चर) का उत्पादन
(c) ब्रॉथ कल्चर को वाहक सामग्री के साथ मिश्रित करना
(d) मातृ संवर्ध (मदर कल्चर)
(e) ठंडे और शुष्क स्थान पर भंडारण
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (d), (b), (c), (a), (e)
(B) (d), (e), (b), (c), (a)
(C) (b), (d), (c), (a), (e)
(D) (b), (c), (d), (a), (e)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) (d), (b), (c), (a), (e)
Q.21. घी बनाने के विभिन्न चरणों को मक्खन से आरंभ करके सही क्रम में व्यवस्थित करें:
(a) 110°C पर दही के ढेले बन जाते हैं और वह तली बैठ जाता है।
(b) 40-65°C पर मक्खन की वसा पिघल जाती है।
(c) 120°C पर दही का फेन (स्कम) लुप्त हो जाता है और वह कणमय रूप ले लेता है।
(d) तरल को 95°C पर तबतक गर्म किया जाता है जबतक समस्त जल वाष्पित नहीं हो जाता है।
(e) घी को छाना जाता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (d), (e), (a), (c), (b)
(B) (b), (d), (e), (c), (a)
(C) (b), (d), (a), (c), (e)
(D) (a), (b), (c), (d), (e)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) (b), (d), (a), (c), (e)
Q.22. नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R के रूप में :
अभिकथन A : आम खाने से दृष्टि शक्ति अच्छी हो जाती है।
कारण R : आम में अत्यधिक मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(B) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(C) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(D) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
Q.23. आंतों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सामान्यत: उपयोग किए जाने वाले प्रोबायोटिक्स हैं :
(a) बैसीलस थूरिंजिएन्सिस
(b) लैक्टोबैसीलस बल्गेरीकस
(c) ऐस्परजिलस नाइज़र
(d) स्ट्रेप्टोकोकस लैक्टिस
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (b) और (d)
(B) (a) और (d)
(C) (a) और (b)
(D) (b) और (c)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) (b) और (d)
Q.24. कृषि में फसल चक्र की संस्तुति क्यों की जाती है ?
(a) मृदा की उर्वरता बढ़ाने के लिए
(b) विभिन्न मृदा संस्तरों के पोषकों का बेहतर उपयोग के लिए
(c) खरपतवार समष्टि को बढ़ाने के लिए
(d) कीट समष्टि को बढ़ाने के लिए
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (c) और (d)
(B) (a) और (d)
(C) (a) और (b)
(D) (b) और (c)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) (a) और (b)
Q.25. नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R के रूप में :
अभिकथन A : हिमांक परीक्षण का उपयोग दूध में जल की मिलावट का पता लगाने के लिए किया जाता है।
कारण R : यदि दूध में जल की मिलावट है तो दूध की वसा और कुल ठोसों (टोटल सोलिड्स) की मात्रा कम हो जाती है जिससे हिमांक में वृद्धि हो जाती है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(B) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(C) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(D) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
Q.26. निम्नलिखित में से कौन सा उदाहरण गुण सन्धि से सम्बन्धित नहीं है ?
(a) आत्मोत्सर्ग
(b) उपेक्षा
(c) उपर्युक्त
(d) एकेश्वर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A) (b) और (d)
(B) (d) और (e)
(C) (a) और (c)
(D) (c) और (e)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) (b) और (d)
Q.27. शब्द और विलोम का कौन सा युग्म सही नहीं है ?
(A) धृष्ट – नम्र
(B) दुर्दान्त – शान्त
(C) तप्त – तृप्त
(D) त्यक्त – ग्रहीत
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) तप्त – तृप्त
Q.28. निम्नलिखित में से ‘दीर्घ – गुण – वृद्धि – अयादि’ सन्धि के उदाहरणों को पहचानकर इसी क्रम में व्यवस्थित कीजिए:
(a) महोदय
(b) पवित्र
(c) वनौषधि
(d) सूक्ति
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A) (d), (a), (c), (b)
(B) (b), (d), (a), (c)
(C) (a), (b), (c), (d)
(D) (b), (a), (d), (c)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (B) (b), (d), (a), (c)
Q.29. निम्नलिखित में से कौन से शब्दों में प्रत्यय संबंधी अशुद्धि है ?
(a) आवश्यकीय
(b) दायित्व
(c) अधीन
(d) पूज्यनीय
(e) व्यावसायिक
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A) (a) और (d)
(B) (b) और (d)
(C) (b) और (e)
(D) (a) और (c)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) (a) और (d)
Q.30. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें :
| सूची-I (पारिभाषिक शब्द) | सूची-II (समकक्ष हिन्दी शब्द) |
|---|---|
| (a) Direction | (i) निदेश |
| (b) Order | (ii) आदेश |
| (c) Instruction | (iii) अनुदेश |
| (d) Ordinance | (iv) अध्यादेश |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a)-(iv), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iii)
(B) (a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(i)
(C) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(D) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(iv)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
Q.31. इनमें से कौन गलत हैं ?
(a) जिसके दोनों ओर जल है – जलधर
(b) जिसे मन पवित्र मानता है – मनःपूत
(c) सोना, चाँदी पर किया गया रंगीन काम – पच्चीकारी
(d) हाथ की सफाई – हस्तलाघव
(e) कुएँ की जगत – वीनाह
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A) (c) और (d)
(B) (b) और (e)
(C) (a) और (c)
(D) (a) और (e)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) (a) और (e)
Q.32. नीचे शब्द युग्मों के क्रम से अर्थ दिए हुए हैं, इनमें से असंगत विकल्प की पहचान कीजिए :
(A) कोष, कोश – शब्द-संग्रह, खजाना
(B) आकर, आकार – खान, रूप
(C) अभय, उभय – निर्भय, दोनों
(D) अलि, अली – भौंरा, सखी
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) अभय, उभय – निर्भय, दोनों
Q.33. इनमें से ‘अव्ययीभाव – तत्पुरुष – कर्मधारय – द्वन्द्व – द्विगु’ समासों के उदाहरण पहचानकर इसी क्रम में लगाइए :
(a) सज्जन
(b) पसेरी
(c) हरिशंकर
(d) बेरहम
(e) पाकेटमार
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A) (b), (d), (c), (e), (a)
(B) (a), (e), (d), (c), (b)
(C) (d), (e), (a), (c), (b)
(D) (d), (c), (a), (b), (e)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) (d), (e), (a), (c), (b)
Q.34. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें :
| सूची-I (विग्रह) | सूची-II (समास) |
|---|---|
| (a) कृष्ण के लिए अर्पण | (i) बहुव्रीहि |
| (b) विद्या ही है रत्न | (ii) तत्पुरुष |
| (c) तीनों भुवनों का समाहार | (iii) कर्मधारय |
| (d) सात हैं खण्ड जिसमें | (iv) द्विगु |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(ii)
(B) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)
(C) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(D) (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (B) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)
Q.35. इनमें से कौन सा शब्द ‘पर’ उपसर्ग से निर्मित नहीं है ?
(a) पराक्रम
(b) पराजय
(c) पराधीन
(d) परदेश
(e) परतंत्र
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A) (a) और (b)
(B) (d) और (c)
(C) (b) और (d)
(D) (a) और (e)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) (a) और (b)
Q.36. निम्नलिखित विकल्पों में से मुहावरे और उसके अर्थ के असंगत युग्म की पहचान कीजिए:
(A) हाथ के तोते उड़ना – स्तब्ध होना
(B) सर्द हो जाना – डर जाना
(C) लोहा मानना – श्रेष्ठ समझना
(D) हाथ पैर मारना – बहुत पछताना
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) हाथ पैर मारना – बहुत पछताना
Q.37. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें :
| सूची-I (तद्धित प्रत्यय) | सूची-II (निर्मित शब्द) |
|---|---|
| (a) ई | (i) मोरनी |
| (b) की | (ii) कमती |
| (c) ती | (iii) नर्तकी |
| (d) नी | (iv) कनकी |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(B) (a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iv)
(C) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)
(D) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(ii), (d)-(i)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
Q.38. ‘ढाक के तीन पात’ लोकोक्ति का अर्थ है :
(A) परिणाम कुछ भी नहीं निकलना
(B) घूम-फिरकर अपना ही लाभ सोचना
(C) मूर्ख द्वारा शेखी बघारना
(D) काम न करने के बहाने खोजना
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) मूर्ख द्वारा शेखी बघारना
Q.39. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें :
| सूची-I (शब्द) | सूची-II (पर्यायवाची) |
|---|---|
| (a) नदी | (i) आपगा |
| (b) धूप | (ii) शकुन्त |
| (c) चिड़िया | (iii) कासार |
| (d) झील | (iv) आतप |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(i)
(B) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(C) (a)-(i), (b)-(iv), (c)-(ii), (d)-(iii)
(D) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(iv)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) (a)-(i), (b)-(iv), (c)-(ii), (d)-(iii)
Q.40. निम्नलिखित वाक्य-खण्डों को क्रम से व्यवस्थित कर सार्थक वाक्य बनाइए :
(a) लेकर
(b) मिठाई
(c) लड़का
(d) घर आया
(e) दौड़ता हुआ
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A) (c), (b), (a), (e), (d)
(B) (b), (a), (d), (e), (c)
(C) (a), (b), (c), (d), (e)
(D) (b), (c), (d), (e), (a)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) (c), (b), (a), (e), (d)
Q.41. मूंगफली का आरंभिक पर्ण चित्ती (अर्ली लीफ स्पॉट) रोग किस रोगजनक द्वारा होता है ?
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) जैन्थोमोनास एक्सोनोपोडिस
(B) पोलीमिक्सा ग्रैमिनिस
(C) फ्यूजेरियम ऑक्सीस्पोरम
(D) सर्कोस्पोरा एरेकीडिकोला
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) सर्कोस्पोरा एरेकीडिकोला
Q.42. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें : (जल संरक्षण की परंपरागत विधि को उनकी विशेषता से सुमेलित कीजिए)
| सूची-I (जल संरक्षण की परंपरागत विधि) | सूची-II (विशेषता) |
|---|---|
| (a) बावड़ी | (i) विशिष्ट सीढ़ीकुएं |
| (b) जोहड़ | (ii) लघु मिट्टी के बांध |
| (c) टांका | (iii) बेलनाकार निर्मित भूमिगत कुएं / गड्डे |
| (d) कुण्ड | (iv) तश्तरीनुमा |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)
(B) (a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iv)
(C) (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
(D) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
Q.43. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें : (बीजों की श्रेणी को उनके विशिष्ट रंग के लेबिल से सुमेलित कीजिए)
| सूची-I (बीजों की श्रेणी) | सूची-II (लेबिल का रंग) |
|---|---|
| (a) प्रजनक (ब्रीडर) बीज | (i) सफेद |
| (b) आधार (फाउन्डेशन) बीज | (ii) नीला |
| (c) प्रमाणित (सर्टीफाईड) बीज | (iii) ओपल हरा |
| (d) नामांकित (लेबिल्ड) बीज | (iv) सुनहरा पीला |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
(B) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)
(C) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(D) (a)-(iv), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iii)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) – (a)-(iv), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iii)
Q.44. नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R के रूप में :
अभिकथन A : राजस्थान मेलों और पर्वों की भूमि है।
कारण R : राष्ट्रीय पर्वों के अतिरिक्त, नाम के लिए कुछ, प्रमुख तीज, गणगौर, राजस्थान दिवस, पुष्कर मेला तथा ऊँट पर्व हैं।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(B) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(C) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(D) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
Q.45. स्क्वाश बनाने के चरणों को सही क्रम में व्यवस्थित करें :
(a) चाशनी बनाना
(b) अच्छी गुणवत्ता के फलों का चयन करना
(c) फलों के रस को चाशनी में मिश्रित करना
(d) फलों को साफ करना और उनका रस निकालना
(e) परिरक्षकों को मिलाना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (b), (d), (e), (c), (a)
(B) (b), (a), (d), (e), (c)
(C) (b), (d), (c), (a), (e)
(D) (b), (d), (a), (c), (e)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) (b), (d), (a), (c), (e)
Q.46. कौन सी झील अपवाहन के कारण निर्मित “प्लाया” झील का उदाहरण है?
(A) पचपदरा
(B) सांभर
(C) लूणकरणसर
(D) डीडवाना
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (B) सांभर
Q.47. राजस्थान में विभिन्न प्रकार के दुर्गों (किलों) के संदर्भ में सही कथनों की पहचान कीजिए।
(a) गिरि दुर्ग ऊंचे पर्वतों में स्थित दुर्ग को कहा जाता है।
(b) सैन्य दुर्ग वह है, जहां सैनिक रहते हैं।
(c) वन दुर्ग वह दुर्ग है जो मैदानी क्षेत्र में है किन्तु अगम्य है।
(d) धान्वन दुर्ग वह दुर्ग है जो चारों ओर जल से घिरा होता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a) और (b)
(B) (b) और (d)
(C) (a) और (d)
(D) (b) और (c)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) (a) और (d)
Q.48. नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R के रूप में :
अभिकथन A : आधुनिक सिंचाई पद्धतियां फसलों की जल उपयोग क्षमता को बढ़ाने के लिए विकसित की गई है।
कारण R : स्प्रिंकलर से सिंचाई और ड्रिप सिंचाई विधियों में सिंचाई में कम जल का उपयोग होता है और जहां जल की उपलब्धता कम हो वहाँ पर उनका उपयोग किया जा सकता है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(B) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(C) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(D) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
Q.49. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें :
| सूची-I | सूची-II |
|---|---|
| (a) Mesorhizobium ciceri | (i) एजोला फर्न |
| (b) Bradyrhizobium japonicum | (ii) चना |
| (c) Azorhizobium caulinodans | (iii) सोयाबीन |
| (d) Anabaena | (iv) ढेंचा |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
(B) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)
(C) (a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(iii)
(D) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (B) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)
Q.50. निम्नलिखित गैसों को पृथ्वी के वायुमंडल में उनकी सांद्रता के आधार पर आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए :
(a) नाइट्रोजन (N₂)
(b) ऑक्सीजन (O₂)
(c) कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂)
(d) आर्गन (Ar)
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a), (b), (d), (c)
(B) (d), (b), (c), (a)
(C) (c), (d), (b), (a)
(D) (a), (b), (c), (d)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) (c), (d), (b), (a)
Q.51. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें : (राजस्थान की महत्वपूर्ण हस्तियाँ)
| सूची-I (राजस्थान की महत्वपूर्ण हस्तियाँ) | सूची-II (प्रसंग) |
|---|---|
| (a) पीरू सिंह | (i) परमवीर चक्र |
| (b) विजय सिंह पथिक | (ii) बिजोलिया आंदोलन |
| (c) कृपाल सिंह शेखावत | (iii) लोक गायक |
| (d) अल्लाह जिलाई बाई | (iv) ब्ल्यू पॉटरी |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(iii)
(B) (a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iv)
(C) (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
(D) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(iii)
Q.52. निम्नलिखित दलहन फसलों को भारत में उनकी खेती के अंतर्गत क्षेत्रफल के आधार पर आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए :
(a) अरहर
(b) मटर
(c) मूंग
(d) चना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a), (b), (c), (d)
(B) (a), (d), (c), (b)
(C) (d), (a), (b), (c)
(D) (b), (c), (a), (d)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) (b), (c), (a), (d)
Q.53. थॉर्नथवे के जलवायु प्रदेशों के आधार पर चुरू, अजमेर, बून्दी, सवाई माधोपुर और टोंक जिले निम्नलिखित में से किस जलवायु प्रदेश में सम्मिलित किए गए हैं ?
(A) DB’w
(B) DA’w
(C) EA’d
(D) CA’w
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (B) DA’w
Q.54. राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है ?
(A) झांसी
(B) अजमेर
(C) नई दिल्ली
(D) भोपाल
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (B) अजमेर
Q.55. निम्नलिखित में से कौन से विटामिन वसा में घुलनशील हैं ?
(a) विटामिन ए
(b) विटामिन डी
(c) विटामिन ई
(d) विटामिन बी कॉम्प्लैक्स
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a), (b) और (d)
(B) (c) और (d)
(C) (a), (b) और (c)
(D) (a), (b) और (d)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) (a), (b) और (c)
Q.56. निम्नलिखित में से कौन सी मवेशियों की द्वि-प्रयोजनी नस्ल है ?
(A) डांगी
(B) थारपारकर
(C) सिन्धी
(D) साहिवाल
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (B) थारपारकर
Q.57. फल परिरक्षण के लिए उपयोग की जाने वाली मूल विधियां क्या हैं?
(a) शुष्कन या सुखाना
(b) निम्न तापमान पर परिरक्षण
(c) परिरक्षक मिलाना
(d) फलों की आर्द्रता की मात्रा को बढ़ाना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (c), (d) और (a)
(B) (c) और (d)
(C) (a), (b) और (c)
(D) (b), (c) और (d)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) (a), (b) और (c)
Q.58. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें :
| सूची-I (खाद्य भाग) | सूची-II (भाग का प्रकार) |
|---|---|
| (a) लेट्यूस का खाद्य भाग | (i) पत्ती |
| (b) फूलगोभी का खाद्य भाग | (ii) मांसल एरिल / बीजचोल |
| (c) लीची का खाद्य भाग | (iii) पेरीकार्प |
| (d) बेर का खाद्य भाग | (iv) कर्ड |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(iii)
(B) (a)-(i), (b)-(iv), (c)-(ii), (d)-(iii)
(C) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(D) (a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iv)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (B) (a)-(i), (b)-(iv), (c)-(ii), (d)-(iii)
Q.59. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें :
| सूची-I (फसल) | सूची-II (किस्म) |
|---|---|
| (a) टमाटर | (i) आम्रपालि |
| (b) फूलगोभी | (ii) गोला |
| (c) आम | (iii) पूसा रूबी |
| (d) बेर | (iv) पूसा स्नोबॉल |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
(B) (a)-(iv), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iii)
(C) (a)-(iv), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(i)
(D) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(iv)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
Q.60. निम्नलिखित में से कौन सी भारत में पाई जाने वाली भैंस की प्रचलित नस्लें हैं?
(a) साहिवाल
(b) मुर्रा
(c) मेहसाणा
(d) जाफराबादी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (b) और (c)
(B) (a) और (b)
(C) (a), (b) और (c)
(D) (b), (c) और (d)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) (b), (c) और (d)
Q.61. जुताई करने के क्या उद्देश्य हैं?
(a) मृदा को ढीली और सरंध्र बनाना
(b) खरपतवारों को नष्ट करना
(c) मृदा का वातन करना
(d) मृदा में जैविक तत्व की मात्रा को बढ़ाना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (c) और (d)
(B) (b) और (d)
(C) (a), (b) और (c)
(D) (b), (c) और (d)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) (a), (b) और (c)
Q.62. नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R के रूप में :
अभिकथन A : भारत विश्व भर में सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है।
कारण R : दुग्ध आयरन और विटामिन सी का समृद्ध स्रोत है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(B) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(C) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(D) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
Q.63. नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R के रूप में :
अभिकथन A : प्रोबायोटिक्स का उपयोग मवेशी की आंत के स्वास्थ्य और दुग्ध उत्पादकता को बढ़ाता है।
कारण R : प्रोबायोटिक्स में लाभकारी सूक्ष्मजीव होते हैं जो हानिकारक सूक्ष्मजीवों का दमन करते हैं और प्रतिरक्षा तंत्र को उद्दीपित करते हैं।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(B) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(C) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(D) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
Q.64. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें :
| सूची-I (कृषि क्रांति) | सूची-II (प्रमुखता) |
|---|---|
| (a) नीली | (i) तिलहन |
| (b) सफेद | (ii) बागवानी |
| (c) स्वर्ण (गोल्डन) | (iii) दुग्ध |
| (d) पीली | (iv) मत्स्य |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(ii), (d)-(i)
(B) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
(C) (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
(D) (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(ii)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (B) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
Q.65. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें :
| सूची-I | सूची-II |
|---|---|
| (a) हरबीसाईड | (i) सूत्रकृमि को मारते हैं |
| (b) रोडेंटीसाईड | (ii) चूहों को मारते हैं |
| (c) नीमाटीसाईड | (iii) खरपतवार को मारते हैं |
| (d) मोलस्किसाईड | (iv) घोंघों को मारते हैं |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iv)
(B) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iv)
(C) (a)-(i), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(ii)
(D) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(iv)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) (a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iv)
Q.66. नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R के रूप में :
अभिकथन A : साइलेज रूचिकर और सारक (लैक्सेटिव) चारा है जो हरे चारे की कमी के दौरान इस्तेमाल हो सकता है।
कारण R : साइलो में किण्वन द्वारा परिरक्षित किया गया हरा चारा साइलेज कहलाता है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(B) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(C) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(D) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
Q.67. दही बनाने की प्रक्रिया के चरणों को सही क्रम में व्यवस्थित करें:
(a) दूध का समांगीकरण (होमोजेनाईजेशन) करना
(b) दूध को 35-40°C पर पूर्वतापित करना
(c) लैक्टिक अम्ल (1-2%) आरंभक (स्टार्टर) का संरोपण करना
(d) 10-16 घंटे के लिए 22-25°C पर उद्भवन (इंक्यूबेशन) करना
(e) 15-30 मिनट के लिए 80°C पर पास्तेरीकरण करना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (b), (a), (c), (d), (e)
(B) (c), (d), (b), (a), (e)
(C) (a), (b), (c), (d), (e)
(D) (b), (a), (e), (c), (d)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) (b), (a), (e), (c), (d)
Q.68. निम्नलिखित ऐतिहासिक घटनाओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें:
(a) तुंगा का युद्ध
(b) बगरू का युद्ध
(c) हुरडा सम्मेलन
(d) औरंगजेब की मृत्यु
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (c), (d), (b), (a)
(B) (c), (d), (a), (b)
(C) (d), (c), (b), (a)
(D) (d), (c), (a), (b)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) (d), (c), (a), (b)
Q.69. राजस्थान के निम्नलिखित भौतिक प्रदेशों को दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम में व्यवस्थित करें:
(a) हाड़ौती पठार
(b) बनास मैदान
(c) अरावली पर्वतमाला
(d) पश्चिमी रेतीला मैदान
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (c), (d), (a), (b)
(B) (d), (a), (b), (c)
(C) (a), (b), (c), (d)
(D) (b), (c), (d), (a)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) (a), (b), (c), (d)
Q.70. नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R के रूप में :
अभिकथन A : निराई एक महत्वपूर्ण कृषि पद्धति है जो फसल वृद्धि और उपज को बढ़ाती है।
कारण R : खरपतवार फसल पादपों के साथ पोषकों, जल और अन्य संसाधनों के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(B) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(C) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(D) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
Q.71. इज़राइल में किस सिंचाई की विधि को विकसित किया गया था?
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) कूड़ / खांचा में सिंचाई
(B) सीमा पट्टी (बॉर्डर स्ट्रिप) सिंचाई
(C) टपका (ड्रिप) सिंचाई
(D) छिड़काव (स्प्रिंक्लर) सिंचाई
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) टपका (ड्रिप) सिंचाई
Q.72. निम्नलिखित को उनमें उपस्थित वसा के प्रतिशत के अनुसार आरोही क्रम में व्यवस्थित करें:
(a) गाय का दूध
(b) भैंस का दूध
(c) बकरी का दूध
(d) भेड़ का दूध
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a), (c), (b), (d)
(B) (d), (c), (a), (b)
(C) (d), (a), (c), (b)
(D) (c), (a), (d), (b)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) (a), (c), (b), (d)
Q.73. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें : (लोकप्रिय नस्लों को पशुधन से सुमेलित कीजिए)
| सूची-I | सूची-II |
|---|---|
| (a) भैंस | (i) चोकला |
| (b) गाय | (ii) रेड सिंधी |
| (c) बकरी | (iii) नीली-रावी |
| (d) भेड़ | (iv) जमुनापारी |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(B) (a)-(i), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(iv)
(C) (a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iv)
(D) (a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(i)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) (a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(i)
Q.74. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें : (चोटी/पहाड़ी को जिले से सुमेलित कीजिए)
| सूची-I (चोटी/पहाड़ी) | सूची-II (जिला) |
|---|---|
| (a) खो | (i) अलवर |
| (b) बैराठ | (ii) जयपुर |
| (c) देवगढ़ पहाड़ी | (iii) भीलवाड़ा |
| (d) रिसा पोक | (iv) जालोर |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(B) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(iv)
(C) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(iii)
(D) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(iii)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
Q.75. नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R के रूप में :
अभिकथन A : फलों और सब्जियों को निम्न तापमान (0-4°C) पर रखने से उनकी भंडारण अवधि बढ़ जाती है।
कारण R : निम्न तापमान (0-4°C) सूक्ष्मजीवों की वृद्धि को बढ़ा देता है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(B) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(C) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(D) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
Q.76. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें :
| सूची-I | सूची-II |
|---|---|
| (a) ज्वार | (i) फिंगर मिलेट |
| (b) बाजरा | (ii) पर्ल मिलेट |
| (c) रागी | (iii) लिटिल मिलेट |
| (d) कुटकी | (iv) सोरघम |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(iv)
(B) (a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(iii), (d)-(i)
(C) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(D) (a)-(iv), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iii)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) (a)-(iv), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iii)
Q.77. केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान कहाँ स्थित है ?
(A) बीकानेर
(B) लखनऊ
(C) श्रीनगर
(D) बैंगलोर
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (B) लखनऊ
Q.78. सोडियम लौरिल सल्फेट-टीपोल (एस.एल.एस.टी) परीक्षण का उपयोग किस रोग का पता लगाने के लिए किया जाता है ?
(A) ब्रूसेलोसिस
(B) खुरपका मुंहपका (फुट एंड माउथ) रोग
(C) एन्थ्रेक्स
(D) मैस्टाइटिस
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) मैस्टाइटिस
Q.79. निम्नलिखित फल फसलों को भारत में उनके उत्पादन के घटते क्रम में व्यवस्थित कीजिए :
(a) अमरूद
(b) नींबू वंशज (सिट्रस) फल
(c) आम
(d) अनार
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (d), (a), (b), (c)
(B) (d), (c), (b), (a)
(C) (c), (b), (a), (d)
(D) (a), (b), (c), (d)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) (c), (b), (a), (d)
Q.80. वन प्रबंधन के दृष्टिकोण से राजस्थान को कितने वन्यजीव मंडलों में बांटा गया है ?
(A) 16
(B) 18
(C) 15
(D) 17
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) 17
Q.81. अनार की जीवाणु अंगमारी (बैक्टीरियल ब्लाइट) का रोग कारक कौन है ?
(A) फ्यूसेरियम ऑक्सीस्पोरम पीवी. क्यूबेंसिस
(B) कोलेटोट्राइकम ग्लोस्पोरोइडीस
(C) ओडियम जुजूबे पीवी. इंडिका
(D) जैन्थोमोनास एक्सोनोपोडिस पीवी. प्यूनिकी
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) जैन्थोमोनास एक्सोनोपोडिस पीवी. प्यूनिकी
Q.82. नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R के रूप में :
अभिकथन A : भूपरिदृश्य, वनस्पति, प्राणि और उनके पर्यावास के संरक्षण के प्रयोजन से संरक्षण आरक्षीत क्षेत्र घोषित किए जाते हैं।
कारण R : मुहाना, रतनगढ़ और अजमेर में शहरी वन बाग विकसित करने की एक योजना है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(B) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(C) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(D) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
Q.83. शुष्कभूमि क्षेत्रों (ड्राईलैण्ड) में मृदा निम्नीकरण के लिए उत्तरदायी कारक कौन से हैं ?
(a) वर्षण की कमी
(b) मृदा में चिकनी मिट्टी (क्ले) की कम मात्रा
(c) मृदा में कार्बनिक तत्व की उच्च मात्रा
(d) अधिक मृदा अपरदन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a), (c) और (d)
(B) (a), (b) और (d)
(C) (a), (b) और (c)
(D) (b), (c) और (d)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (B) (a), (b) और (d)
Q.84. राजस्थान के निम्नलिखित कृषि जलवायु प्रदेशों को दक्षिण से उत्तर के क्रम में व्यवस्थित करें:
(a) अर्ध-शुष्क पूर्वी मैदान
(b) सिंचित उत्तरी-पश्चिमी मैदान
(c) आर्द्र दक्षिणी मैदान
(d) उप-आर्द्र दक्षिणी मैदान
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (c), (d), (a), (b)
(B) (d), (a), (b), (c)
(C) (a), (b), (c), (d)
(D) (b), (c), (d), (a)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) (c), (d), (a), (b)
Q.85. नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R के रूप में :
अभिकथन A : भारतीय शाकाहारी आहार में दालें और फलियाँ (लेग्यूम) प्रोटीन का महत्वपूर्ण स्रोत हैं।
कारण R : फलियाँ जैविक नाइट्रोजन स्थिरीकरण द्वारा मृदा उर्वरता को बढ़ा सकती हैं।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(B) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(C) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(D) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
Q.86. निम्नलिखित फसलों को उनकी सिंचाई आवश्यकता के आधार पर आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए :
(a) ज्वार
(b) धान
(c) गेहूँ
(d) कपास
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a), (d), (c), (b)
(B) (b), (c), (a), (d)
(C) (a), (b), (c), (d)
(D) (a), (c), (d), (b)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) (a), (d), (c), (b)
Q.87. निम्नलिखित चारा सामग्रियों को उनकी कुल पाचनीय नाइट्रोजन (टी. डी. एन.) की मात्रा के आधार पर आरोही क्रम में व्यवस्थित करें:
(a) गेहूँ का भूसा
(b) ज्वार का चारा
(c) चना
(d) गेहूं की चोकर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (b), (a), (d), (c)
(B) (a), (b), (d), (c)
(C) (a), (b), (c), (d)
(D) (d), (c), (b), (a)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) (b), (a), (d), (c)
Q.88. मिल्क प्रोटीन क्या कहलाता है ?
(A) सिस्टाइन
(B) कैसिन
(C) बायोटिन
(D) सिस्टीन
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (B) कैसिन
Q.89. राजस्थान के निम्नलिखित संतों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें:
(a) पीपा
(b) लालदास
(c) दादूदयाल
(d) धन्ना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (c), (d), (a), (b)
(B) (d), (a), (b), (c)
(C) (a), (b), (c), (d)
(D) (b), (c), (d), (a)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (B) (d), (a), (b), (c)
Q.90. सिरोही, मारवाड़ी, ब्लैक बंगाल किसकी प्रचलित नस्लें हैं ?
(A) बकरी
(B) भेड़
(C) गाय
(D) भैंस
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) बकरी
Q.91. फैलेरिस माइनर (फॉक्सटेल वीड) किस फसल का एक मुख्य खरपतवार है ?
(A) गेहूँ
(B) मक्का
(C) धान
(D) चना
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) गेहूँ
Q.92. निम्नलिखित में से कौन सी भारत में उगायी जाने वाली आम की लोकप्रिय किस्में हैं ?
(a) अलफांसो
(b) लंगड़ा
(c) फजली
(d) ज्योति
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (c), (b) और (d)
(B) (a) और (b)
(C) (a), (b) और (c)
(D) (a), (b) और (d)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) (a), (b) और (c)
Q.93. राजस्थान का कौन सा जिला उद्यान कृषि उत्पादन में अग्रणी है और ‘मिनी-नागपुर’ कहलाता है ?
(A) सवाई माधोपुर
(B) झालावाड़
(C) भीलवाड़ा
(D) चित्तौड़
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (B) झालावाड़
Q.94. राजस्थान में आभूषण निर्माण के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं ?
(a) जयपुर अपने आभूषण व्यवसाय के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
(b) नाथद्वारा अपने स्वर्ण आभूषणों के लिए प्रसिद्ध है।
(c) महीन धातु तारों से बने आभूषणों को तारकशी कहा जाता है।
(d) अलवर थेवा कला के लिए प्रसिद्ध है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a) और (d)
(B) (b) और (c)
(C) (b) और (d)
(D) (a) और (c)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) (a) और (d)
Q.95. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें :
| सूची-I | सूची-II |
|---|---|
| (a) आम | (i) बेरी |
| (b) अंगूर | (ii) ड्रूप |
| (c) भिंडी | (iii) बालोस्टा |
| (d) अनार | (iv) कैप्सूल |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(iii)
(B) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(ii)
(C) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(iv)
(D) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(iii)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(iii)
Q.96. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें :
| सूची-I (रोग) | सूची-II (कारक) |
|---|---|
| (a) एन्थ्रैक्स रोग | (i) विषाणु द्वारा होता है |
| (b) खुरपका मुँहपका (फुट एंड माउथ) रोग | (ii) जीवाणु द्वारा होता है |
| (c) प्लूरो-निमोनिया रोग | (iii) प्रोटोजोआ द्वारा होता है |
| (d) ट्राइपेनोसोमिएसिस | (iv) माइकोप्लाज्मा द्वारा होता है |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(iv)
(B) (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
(C) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(D) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(iii)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(iii)
Q.97. नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R के रूप में :
अभिकथन A : शाकनाशियों के अत्यधिक उपयोग से शाकनाशी प्रतिरोधकता विकसित हो जाती है।
कारण R : शाकनाशी का उपयोग खेत में कीट समष्टि को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(B) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(C) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(D) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
Q.98. साबरमती नदी के बारे में निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं?
(a) यह भारत की प्रमुख पश्चिमवाही (पश्चिम की ओर बहने वाली) नदी है।
(b) पनम इसकी प्रमुख सहायक नदी है।
(c) इसका उद्गम अरावली श्रृंखला में होता है।
(d) गुजरात की तुलना में इसकी लंबाई राजस्थान में अधिक है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A) (b) और (d)
(B) (c) और (d)
(C) (a) और (b)
(D) (a) और (c)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) (a) और (c)
Q.99. निम्नलिखित में से किनका उपयोग कीट पीड़कों के विरुद्ध जैव नियंत्रण कर्मकों के रूप में किया जाता है?
(a) ट्राइकोग्रामा चाइलोनिस
(b) पेनीबैसीलस पोपिलिएई
(c) ट्राइकोडर्मा विरिडी
(d) वर्टिसिलियम लेकानी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (b), (c) और (d)
(B) (c) और (d)
(C) (a), (b) और (d)
(D) (a), (c) और (d)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) (a), (b) और (d)
Q.100. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें :
| सूची-I (रोग) | सूची-II (पोषक तत्व की कमी) |
|---|---|
| (a) फूलगोभी का विपटेल-रोग | (i) बोरोन की कमी |
| (b) फूलगोभी की बटनिंग | (ii) जिंक की कमी |
| (c) चावल का खैरा रोग | (iii) नाइट्रोजन की कमी |
| (d) चुकंदर का होलो हार्ट रोग | (iv) मोलिब्डेनम की कमी |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(iv)
(B) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iv)
(C) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(D) (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (B) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iv)
RSMSSB Agriculture Supervisor Answer Key 2026 Overview
| Agriculture Supervisor Exam Answer Key | Details |
|---|---|
| Post Name | Agriculture Supervisor |
| Vacancy Name | Agriculture Supervisor Recruitment 2026 |
| Department | Agriculture Department Rajasthan |
| Total Post | 1100 |
| Exam Date | 18 April 2026 |
| Answer Key Release Date | 29 April 2026 |
| Answer Key Download Link | Click Here |
| Official Website | https://rssb.rajasthan.gov.in |
How to Download Rajasthan Agriculture Supervisor Answer Key 2026
To download RSSB Agriculture Supervisor answer key follow the step by step guide given below:
- Visit the official website https://rssb.rajasthan.gov.in
- On homepage, go to Candidate Corner and click on Answer Key link
- Select the year and exam name
- Click on Download button
- Agriculture Supervisor primary answer key will download in PDF format
Agriculture Supervisor 18 April 2026 Exam Solved Paper Download PDF in Hindi | कृषि पर्यवेक्षक हल प्रश्न पत्र (हिंदी एवं अंग्रेजी)
Rajasthan Agriculture Supervisor Answer Key 2026 Official Website: Direct Link
Candidates can check and download Rajasthan Agriculture Supervisor Primary Answer Key 2026 from the official website of RSSB. The primary answer key is available in PDF format and candidates can easily access it by visiting the official portal. Use the direct link given below to open the official website and download the answer key.
Direct Link: https://rssb.rajasthan.gov.in
Rajasthan Agriculture Supervisor Final Answer Key 2026
The final answer key will be released after the objection window is closed. After checking all objections submitted by candidates, RSSB will publish the final answer key. The result will be declared on the basis of the final answer key.