Agriculture Supervisor Exam Paper 4 February 2024 Solved in Hindi
Q.1 यदि आप किसी डेरी गाय जिसका बछड़ा 36 घंटे पहले पैदा हुआ है और उस गाय का (a) तापमान और उत्तेजना बढ़ी हुई है, (b) कठोर और अस्थिर चाल है, (c) अपना सिर पीछे की और मोड़ कर उदर की और देखते हुए बैठी है, तो आप निम्न में से कौन से उपाय अपनाएँगे?
- राशन में कैल्शियम का योग
- कैल्शियम बोरोग्लूकोनेट का टीका देना
- हर थन के चौथाई भाग को हवा फूलाना और बंधे हुए चुचुकों के साथ मालिश करना
- बछड़ा देने के पहले तीन दिन, गाय को अंशतः दोहन करना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A) केवल 1
(B) केवल 1 और 3
(C) केवल 2, 3 और 4
(D) केवल 1, 2 और 4
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) केवल 2, 3 और 4
Q.2 जल – अपरदन के प्रकारों को उनके प्रभाव के आरोही क्रम के अनुसार व्यवस्थित करें।
- रिल अपरदन
- परत अपरदन
- अवनालिका अपरदन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
(A) 1, 2, 3
(B) 2, 1, 3
(C) 3, 1, 2
(D) 3, 2, 1
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (B) 2, 1, 3
Q.3 हवा की अनुपस्थिति में किसी भी हरित पौधे के किण्वन द्वारा बने उत्पाद को कहते हैं।
(A) शुष्क घास
(B) साइलेज
(C) तृण
(D) लिंट
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (B) साइलेज
Q.4 निम्न में से किसको रीबोफ्लेविन की प्रचुर मात्रा वाला स्त्रोत माना जाता है ?
(A) बेर
(B) बेल
(C) सेब
(D) खट्टे फल / निंबू वंश
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) खट्टे फल / निंबू वंश
Q.5 सिंचाई योजना निम्न में से किसका विवरण देती है ?
- फसल में कितना पानी देना है।
- फसल में पानी देने की आवश्यकता कब है ।
- पानी का स्रोत
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) केवल 1 और 2
(D) 1, 2 और 3
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) केवल 1 और 2
Q.6 निम्नलिखित में से कौन सी प्रजाति के दूध में उच्च वसा मात्रा होती है ?
(A) भैंस
(B) गाय
(C) बकरी
(D) ऊँट
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) भैंस
Q.7 टीकाकरण द्वारा कौन से रोग की रोकथाम की जा सकती है ?
(A) दुग्ध ज्वर
(B) ब्लैक क्वार्टर
(C) मास्टिटिस
(D) ब्लोट ( सूजन)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (B) ब्लैक क्वार्टर
Q.8 निम्न में से कौन सा कथन कुक्कुट हैजा के संदर्भ में उचित नहीं हैं ?
- यह सभी कुक्कुट के वर्गों को प्रभावित करता है ।
- यह संक्रामक रोग है ।
- प्रभावित पक्षी हाँफते हैं, खाँसी करते हैं, छींकते हैं और उन्हें सांस लेने में परेशानी होती है ।
- यह विषाणु द्वारा होता है ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) केवल 3
(D) केवल 4
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) केवल 4
Q.9 निम्नलिखित में से कौन बिश्नोई सम्प्रदाय के प्रवर्तक हैं ?
(A) जम्भेश्वरजी
(B) हरीदास
(C) सूरत गोपाल
(D) महव मनोहरजी
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) जम्भेश्वरजी
Q.10 निम्न में से कौन सी फसलें निंबू वंश स्पीशीज़ से संबंधित हैं ?
- किन्नू
- मीठा संतरा
- कटहल
- मैंडरिन (छोटा संतरा )
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A) केवल 1
(B) केवल 1, 2 और 4
(C) केवल 3
(D) 1, 2, 3 और 4
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (B) केवल 1, 2 और 4
Q.11 किसने जैसलमेर में पांच ‘पटवा हवेली’ बनवाई ?
(A) राणा उदयसिंह
(B) बन्ने सिंह
(C) रावल वीर सिंह देव
(D) गुमान चन्द
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) गुमान चन्द
Q.12 सूची I ( फलों की फसल ) के साथ सूची II ( वाणिज्यिक संवर्धन विधि) का मिलान कीजिए:
सूची I: a. आम, b. अंगूर, c. पपीता, d. अमरूद
सूची II: I. वायु परतन तथा मुकुलन, II. पार्श्व कलम रोपण, III. बीज, IV. दृढ़ काष्ठ कर्तन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(A) a-I, b-II, c-III, d-IV
(B) a- III, b-II, c-I, d-IV
(C) a-II, b-I, c-III, d-IV
(D) a-II, b- IV, c – III, d-I
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) a-II, b- IV, c – III, d-I
Q.13 राजस्थान में किस क्षेत्र में ‘सुन्दर कांति जोशी’ पुरस्कार दिया जाता है ?
(A) साहित्य
(B) महिला क्रिकेट
(C) सामाजिक कार्य
(D) कबड्डी
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (B) महिला क्रिकेट
Q.14 मैदानी क्षेत्रों में उगाए जाने वाले प्याज के प्रकारों का वर्गीकरण रूप से किया जाता है ।
(A) अल्प प्रदीप्तकाली प्रकार
(B) दीर्घ प्रदीप्तकाली प्रकार
(C) अंतर्वर्ती प्रकार
(D) शुष्क निष्प्रभावी प्रकार
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) अल्प प्रदीप्तकाली प्रकार
Q.15 निम्नलिखित में से ‘भूतकाल’ को प्रकट करने वाले वाक्यों की पहचान कीजिए
- लड़के ने पुस्तक पढ़ी है ।
- राम खाता होगा।
- तुमने गाया होगा।
- उसने मुरारि को मारा था ।
- वह जा रहा है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) केवल 3 और 4
(D) केवल 4 और 5
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) केवल 4 और 5
Q.16 निम्नलिखित में से कौन से डेरी उत्पाद को बनाने के लिए रेनेट का उपयोग किया जाता है ?
(A) दहीं
(B) घी
(C) पनीर (चीज)
(D) क्रीम
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) पनीर (चीज)
Q.17 नीचे दिए गए नस्ल के लक्षणों के आधार पर, मवेशी की नस्ल पहचानिए ।
- बाहर निकला हुआ चौड़ा और लम्बा मस्तक
- आगे की तरफ मुड़े हुए निलंबी कान
- सफेद रंग जिस पर समूचे शरीर पर गाढ़े लाल या चॉकलेटी भूरे रंग के धब्बे वितरित हैं।
(A) गिर
(B) थारपारकर
(C) राठी
(D) मालवी
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (B) थारपारकर
Q.18 सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए
सूची I: a. एल्कोहोल टेस्ट, b. सी ओ बी टेस्ट, c. सेडिमेन्ट टेस्ट, d. हँसा टेस्ट
सूची II: I. दूध में अशुद्धता और मिट्टी, II. गाय के दूध की मिलावट को भैंस के दूध द्वारा जाँच करना, III. दूध की ऊष्मा स्थिरता, IV. दूध की निधानी आयु निर्धारित करना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(A) a- I, b-III, c-II, d-IV
(B) a- IV, b-II, c- III, d-I
(C) a- II, b-I, c- IV, d-III
(D) a- III, b- IV, c-I, d-II
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) a- III, b- IV, c-I, d-II
Q.19 मृदा गठन का यांत्रिक विश्लेषण किस पर आधारित है?
(A) स्टॉक का नियम
(B) बीयर का नियम
(C) ओम का नियम
(D) फोरियर का नियम
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) स्टॉक का नियम
Q.20 वाणिज्यिक स्तर पर खजूर के पेड़ को निम्न में से किसके द्वारा प्रवर्धित किया जाता है ?
(A) मुकुलन
(B) रोपण
(C) प्रशाखाएँ
(D) वाहक / अपरिभूस्तारी
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) प्रशाखाएँ
Q.21 निम्नलिखित में से ‘अग्नि’ शब्द का पर्यायवाची नहीं है।
- अनल
- दव
- कृषानु
- शस्य
- वयु
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) केवल 4
(D) केवल 4 और 5
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) केवल 4 और 5
Q.22 सूची I ( उर्वरक ) के साथ सूची II ( नाइट्रोजन की % मात्रा ) का मिलान कीजिए:
सूची I: a. यूरिया, b. सोडियम नाइट्रेट, c. 0-16-12, d. डायअमोनियम फॉस्फेट
सूची II: I. 0% N, II. 46% N, III. 16% N, IV. 18% N
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(A) a-II, b-III, c-I, d-IV
(B) a-II, b-IV, c-III, d-I
(C) a- IV, b-III, C-II, d-I
(D) a-III, b-1, c-II, d-IV
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) a-II, b-III, c-I, d-IV
Q.23 सूची I ( जानवर ) के साथ सूची II ( नस्ल ) का मिलान कीजिए:
सूची I: a. बकरी, b. भेड़, c. गाय, d. ऊँट
सूची II: I. पुगल, II. गोमथ, III. सिरोही, IV. माल्वी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(A) a- IV, b-1, c-III, d-II
(B) a-III, b-I, c- IV, d-II
(C) a-III, b-II, c-I, d-IV
(D) a- IV, b-II, C-I, d-III
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (D) a- IV, b-II, C-I, d-III
Q.24 निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है ?
(A) सांभर झील – जयपुर
(B) राजसमंद झील – उदयपुर
(C) नवलखा झील – बीकानेर
(D) बालसमंद झील – जोधपुर
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) नवलखा झील – बीकानेर
Q.25 जैली बनाने के लिए निम्न में से सबसे महत्वपूर्ण घटक कौन सा है ?
(A) शर्करा
(B) अम्ल
(C) पैक्टिन
(D) जैव-नियंत्रक
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) पैक्टिन
Q.26 गाय से दुग्ध प्राप्त होता है, जो शाकाहारी आहार में किसकी प्राप्ति का एकमात्र जन्तु स्रोत है ?
- विटामिन
- प्रोटीन
- खनिज
- कार्बोहाइड्रेट
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) केवल 2 और 3
(D) केवल 1 और 4
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (B) केवल 2
Q.27 मवेशियों के ओसारे (शैड) की लम्बी धुरी का उन्मुखीकरण कैसा होना चाहिए ?
(A) उत्तर-दक्षिण
(B) पूर्व-पश्चिम
(C) उत्तर-पूर्व
(D) दक्षिण-पश्चिम
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) उत्तर-दक्षिण
Q.28 सूची I ( शस्य ) के साथ सूची II ( वानस्पतिक नाम ) का मिलान कीजिए:
सूची I: a. चावल, b. मूंगफली, c. गेहूँ, d. कपास
सूची II: I. ट्रिटिकम एस्टीवम, II. गोसीपियम हिरसुटम, III. ओराइज़ा सैटाइवा, IV. एरेकिस हाइपोजिया
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(A) a- III, b-IV, c-I, d-II
(B) a- III, b-1, c- IV, d-II
(C) a-II, b-IV, c-I, d-III
(D) a-II, b- IV, c-I, d-III
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (A) a- III, b-IV, c-I, d-II
Q.29 निम्न में से सम्मिश्र उर्वरक का उदाहरण क्या है ?
(A) यूरिया
(B) MOP
(C) DAP
(D) SSP
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (C) DAP
Q.30 सूची I ( राजस्थान के मंदिर ) के साथ सूची II ( किस राजवंश द्वारा बनाए गये) का मिलान कीजिए:
सूची I: a. अचलगढ़, b. दिलवाड़ा, c. एकलिंगजी, d. महावीर जैन मंदिर (ओसियान)
सूची II: I. मेवाड़, II. गुर्जर-प्रतिहार, III. परमार, IV. चालुक्य
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
(A) a-III, b-II, c-I, d-IV
(B) a-III, b-IV, c-I, d-II
(C) a- IV, b-III, c-I, d-if
(D) a-II, b- IV, c-I, d-III
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (B) a-III, b-IV, c-I, d-II